Headword : Issue

सूत्र : विषय[~~<निष्पादन] अन्तर्निहित सूत्र : निष्पादन (अस्तित्व~में~लाना/आना)--> निष्पत्ति~का~स्त्रोत --> निष्पत्ति(संतान,विषय,संस्करण) उदाहरण 'issue' शब्द :- 'issue' शब्द के उदाहरण वाक्यों का विश्लेषण करने पर ऐसा लगता है कि इस शब्द का मूल अर्थ 'निष्पादन' है. और शब्द के सभी अर्थों में यह 'underlying thread'(सूत्र) के रूप में मौजूद है. 'issue' के उदाहरणों को एक बार फिर से ले कर उसके विभिन्न अर्थों की व्याख्या कर के देखें. नीचे इन उदाहरणों को एक बार फिर दिया है. '<--' चिह्न के बाद लिखी टिप्पणियाँ यह दिखा रही हैं कि 'issue' शब्द के विभिन्न अर्थ एक सूत्र से कैसे बंधे हैं . Example : "issue","V" 1. "ज़ारी~करना" <-निकालना <-निष्पादन Orders are issued to the effect. 2. "प्रकाशित~करना" -- पुस्तक प्रकाशित करना यानि <--पुस्तक निकालना <-यानि पुस्तक का निष्पादन Issue a revised edition of the book. "issue","N"," 1. "निकलने का स्थान[समय]" <-- निष्पादन का स्थान (कोई भी वस्तु जो निष्पादित होती है उसके निष्पादन का या तो कोई समय या स्थान होता है. तथा 'issue' के अर्थ में 'निष्पादन' क्रिया के अर्थ के साथ निष्पादन का समय और स्थान भी जुड़ गया है.) He buys stamps for his colloection on the day of issue. The point of issue of this stream is in the Himalayas. Issue of blood from the wound has been quite a bit. 2. "संस्करण" <-- जो निष्पादित हुआ वह The article is published in the latest issue. 3. "संतान" <-- जिसने जन्म लिया <-जो निष्पादित हुआ Even after five years of marriage she had no issue. 4. "विषय" <- निष्पादन की प्रक्रिया से जो सम्बन्धित है वह The committee is discussing the issue. विभिन्न अर्थों के इस सम्बन्ध को सूत्र रूप में भी कह सकते हैं. सूत्र रूप में कहने से यह स्पष्ट हो जाता है कि अलग अलग होने के बावजूद अंग्रेज़ी का शब्द वास्तव में एक ही अर्थ को लेकर चला है. किन्तु सूत्र बनाने के पहले इन अलग अलग अर्थों के बीच का सूत्र (underlying thread) भी देखें :- अर्थ के प्रत्येक स्तर के उदाहरण:- issue orders... point of issue ..had no issue after marriage, latest issue is out, issue under discussion, इस सूत्र में 'issue' शब्द के मूल अर्थ 'निष्पादन' को कोष्ठकों में रखा है. 'निष्पादन के पहले '~~' चिह्न इस बात के द्योतक हैं कि 'निष्पादन' से कोष्ठकों के बाहर रखे अर्थ तक पहुँचने के क्रम में कई मोड़ हैं. सूत्र में कोष्ठकों के बाहर 'विषय' शब्द इसलिये रखा गया है क्योंकि 'चर्चा के विषय (issue under discussion)' के अर्थ में यह काफी प्रयोग में है. सूत्र लिखने का यह एक प्रयास है. इसी सूत्र में मूल अर्थ 'निष्पादन' बाहर रखा जा सकता है और कोई अन्य प्रजनित अर्थ कोष्ठकों के अन्दर. दूसरी ओर यह भी किया जा सकता है कि जो अर्थ सर्वाधिक प्रयोग में है वह कोष्ठकों के बाहर रखें और मूलार्थ अन्दर.