CASE

Headword : Case

इसके आधार पर निम्न सूत्र बनाने का प्रयास:- सूत्र : मामला[~~<खोल] नीचे दिये अर्थ-विकास के क्रम में यह सूत्र स्पष्टतः दिख रहा है:- अन्तर्निहित सूत्र ; खोल -> पेटी[बक्सा]{विशेष} -> वर्गीकरण -> मामला comb-case..bangle-case..accusative or dative case..lower or upper case..case_statement{programming}..medical/legal_case Example : किसी भी शब्द के विभिन्न अर्थ कैसे एक सूत्र से बँधे हो सकते हैं इसका एक अन्य प्रयास अंग्रेज़ी शब्द 'case' को लेकर है. "case"
  1. "मामला" It was obviously a case of blackmail.
  2. "डिब्बा" Keep the ornaments in that jewellery case.
  3. "खोल" I need three pillow cases.
  4. "अल्मारी" Objects in the museum have been displayed in big glass cases.
  5. "बड़े अक्षर" (अंग्रेज़ी के कैपिटल अक्षर) Write your name in the upper case.
इन उदाहरणों में 'case' शब्द के कई अर्थ हैं. ये सभी अर्थ बिल्कुल असंबद्ध हैं क्या? इस प्रश्न का उत्तर पाने के लिये ऊपर दिये उदाहरण वाक्यों को एक बार और देखें. इन वाक्यों पर ज़रा गहराई से सोचने पर ऐसा लगता है कि 'case' शब्द के ये सभी अर्थ शायद एक दूसरे से जुड़े हैं. इन अर्थों के बीच एक सूत्र है जो 'case' शब्द के मूल अर्थ को सभी में बनाए हुए है. इस बात को और स्पष्ट रूप से समझने के लिये क्यों न हम उदाहरण 2 से शुरुआत करें. उदाहरण 2. में 'case' शब्द का अर्थ 'डिब्बा' है. इसके अलावा 'hot-case, suit-case, brief-case' आदि कई प्रयोगों में यह 'डिब्बे' के अर्थ को ही लिये हुए है. तो एक सुझाव यह हो सकता है कि 'case' शब्द का अर्थ 'डिब्बा' ले लें क्यों कि यह कई स्थानों पर सही बैठता है. किन्तु अंग्रेज़ी में एक और शब्द है 'box'. और 'box' शब्द के लिये भी 'डिब्बा' ही सही प्रतीत होता है. तो क्या फिर 'box' और 'case' दोनों ही शब्दों के लिये हिन्दी में 'डिब्बा' शब्द ले लें ? फिर यदि 'box' और 'case' दोनों ही शब्दों का एक मूलार्थ है तो अंग्रेज़ी में यह दो शब्द क्यों ? इस प्रश्न का उत्तर देने के लिये एक अन्य प्रश्न उठाना पड़ेगा. वह यह कि अंग्रेज़ी 'box' और 'case' में क्या अन्तर है ? दोनों शब्दों के प्रयोग संदर्भों से ऐसा लगता है कि 'box' 'डिब्बा सामान्य' है. और 'case' 'डिब्बा विशेष'. 'case' में यह ख़ासियत है कि वह जिस सामान के लिये होता है उसकी रूप और आकृति के अनुसार होता है. इसी अर्थ में अलग अलग सामान का अलग अलग 'केस' होता है, जैसे 'comb case' कंघे के रूप और आकार के अनुसार होता है, और 'bangle case' चूड़ियाँ रखने के लिये विशेष रूप से बनाया जाता है (ध्यान दें कि 'bangle case' में एक से अधिक चूड़ियाँ रखी जाती हैं). इसीप्रकार चश्मे का केस (चश्मा रखने का विशेष डिब्बा), 'suite-case' (सूट रखने का विशेष डिब्बा), 'pencil-case' (पैंसिल रखने का विशेष डिब्बा) इत्यादि सभी वस्तु के रूपाकार के अनुसार बनाये गये 'डिब्बे' हैं. अतः इस अर्थ में 'case' हिन्दी के 'खोल' के अधिक निकट लगता है. चौथे वाक्य में 'अल्मारी' भी एक विशेष प्रकार की अल्मारी है जिसे museum के सामान को सही रूप से प्रदर्शित करने के अनुरूप बनाया जाता है. 'bangle case' को एक बार फिर लें तो ऐसा लगता है कि 'case' में 'वर्गीकरण' का अर्थ भी समाहित हो गया क्योंकि एक प्रकार की वस्तुयें एक 'case' में जाएँगी. इसका एक अन्य अच्छा उदाहरण 'bottle-case' है. 'bottle-cases' में भी 'hole' बोतलों के नाप के अनुसार किये जाते हैं. और एक साइज़ की बोतलें एक 'case' में रखीं जाती हैं. यहाँ 'केस' उन सभी एक जैसी वस्तुओं के लिये हो गया जो एक प्रकार की हैं और 'जो एक विशेष डिब्बे[खोल]' में रखी जाती है. प्रिंटिंग प्रेस के लिये अंग्रेज़ी के अक्षरों को दो 'केसेस' (डिब्बों) में विभाजित कर दिया जाता है. वे डिब्बे शायद एक के ऊपर एक रखे जाते हैं. जो ऊपर के हिस्से में हों वे 'upper case' तथा जो नीचे के हिस्से में हों वे अक्षर 'lower case' बन गये. इसमें भी वर्गीकरण का ही अर्थ लगता है. यहीं से 'case' शब्द में वर्गीकरण का अर्थ आने लगा. अर्थात् एकसी वस्तुओं को एक 'case' में रखा जाना. यह 'वर्गीकरण' ही अर्थसूत्र को फिर बिल्कुल असम्बद्ध अर्थ 'मामला' तक ले जाने में सहायता देता है. 'case' शब्द में आ गये 'वर्गीकरण' का भाव 'मामला' में भी है. जिस प्रकार का 'मामला' है उसी प्रकार के अन्य मामलों के साथ उसका 'वर्गीकरण' होना और उसी 'case' में रखे जाने से 'civil case', 'criminal case' इत्यादि का अर्थ आ गया. इस समस्या पर कुछ और गहराई से सोचने पर स्पष्ट हो जाएगा कि दरअसल 'मामला' भी उसी सूत्र की एक कड़ी है.