1.2. शब्द अनेकार्थी किन्तु मूल एक


   ऐसा भी होता है कि शब्द मूलतः एक ही होता है किन्तु प्रयोग के स्तर पर अलग
अलग संदर्भों में उसके अलग अलग अर्थ निकलते हैं. उदाहरण के लिये अंग्रेज़ी
शब्द 'issue' को ले सकते हैं :-


"issue"

    --"1.विषय"
    The committee is discussing the issue.
    समिति इस विषय पर चर्चा कर रही है.
    --"2.संस्करण"
    The article is published in the latest issue.
    यह प्रपत्र नवीनतम संस्करण में छपा है
    --"3.उद्गम स्थान"
    The point of issue of ganges is in the Himalayas.
    गंगा का उद्गम स्थान हिमालय में है.
    --"4.संतान"
    Even after five years of marriage she had no issue.
    शादी के पाँच साल बाद भी उसके कोई संतान नहीं थी.
    --"5.ज़ारी~करना"
    Orders are issued to the effect.
    इस आशय के आदेश जारी कर दिये गये हैं
    --"6.प्रकाशित~करना"            
    A revised version of the book is going to be issued soon.
    किताब का एक संशोधित संस्करण जल्दी ही प्रकाशित किया जाएगा.


यहाँ 'issue' शब्द के लिये हर वाक्य में हिन्दी के एक अलग शब्द की आवश्यकता
पड़ती है.  ये पर्याय एक दूसरे से बिल्कुल असम्बद्ध भी लगते हैं. तो क्या
वास्तव में 'issue' दरअसल छः अलग अलग शब्द है. ऐतिहासिक क्रम में दो या तीन
अलग अलग शब्दों का आगे चलकर एक रूप ले लेना कोई बड़ी बात नहीं है. किन्तु
छः, सात या उससे भी अधिक शब्द एकरूप हो जाएँ. इसकी सम्भावना कुछ कम-सी लगती है. 


PREVIOUS  HEAD  NEXT